HomeCRIME NEWSपंचों का अजब फैसला: दुष्कर्मी से करा दिया पीड़िता का निकाह

पंचों का अजब फैसला: दुष्कर्मी से करा दिया पीड़िता का निकाह

-


मुजफ्फरनगर। मीरापुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पंचायत ने आरोपी के साथ ही उसका निकाह करा दिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद पंचायत में निकाह का फैसला हुआ। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ उसके पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू की तो आरोपी पक्ष ने मामले को निपटाने के लिए पीड़िता पक्ष पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। गांव के जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर पंचायत की गई।

पंचायत में पंचों ने दोनों पक्षों पर सामाजिक दबाव बनाया और पीड़िता का आरोपी युवक के साथ निकाह कराने का फैसला सुनाया। इसके बाद एक सप्ताह पूर्व दुष्कर्म पीड़िता का निकाह आरोपी युवक के साथ दोनों पक्षों की सहमति से करा दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से युवक-युवती का निकाह हो गया है। युवती बयान दर्ज कराने के लिए नहीं आई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts