spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomemausamWeather Update: पारा पहुंच रहा 35 के पार, सुबह की ठंड बना...

Weather Update: पारा पहुंच रहा 35 के पार, सुबह की ठंड बना रही बीमार

-

– सुबह की ठंडी हवा अभी भी करा रही ठंड का अहसास, एक्यूआई में भी आया सुधार।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शहर में हवा की रफ्तार पर सोमवार को ब्रेक लगने से तापमान में बढ़ोतरी हो गई। पारा 35 डिग्री तक पहुंच गया। कई दिनों से तेज हवा चलने से मौसम सुहावना बना हुआ था। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहा है। उसको देखते हुए अप्रैल महीने में पारा 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जबकि, हवा का दौर सोमवार को धीमा पड़ गया, जिस कारण दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

तापमान फिर से 35 के पास पहुंच गया और अभी मौसम शुष्क बना रहने के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। फिलहाल, हवा की सेहत में सुधार चल रहा है। एक्यूआई स्तर 100 से नीचे दर्ज किया गया। वेस्ट यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। अप्रैल माह के पहले दिन का तापमान फिर से 35 डिग्री के पास पहुंच गया, जबकि रात के तापमान में भी उछाल दर्ज होने की पूरी संभावना है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चलने के कारण दिन में तेजी से गर्मी का एहसास बढ़ रहा है। वहीं, अप्रैल माह की शुरूआत में तापमान 38 के पार पहुंचने की संभावना है। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और हवा की रफ्तार भी धीमी रहेगी। दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

मौसम कार्यालय पर दिन का अअधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेसेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं, शहर में एक्यूआई का स्तर 98 दर्ज किया गया। जबकि, गंगानगर में 104, जयभीमनगर में 89, पल्लवपुरम में 101, बेगमपुल 115 व दिल्ली रोड 121 दर्ज किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts