HomeAccident Newsमेरठ: स्कूल जा रहे मासूम को ई-रिक्शा ने कुचला, गुस्साए परिजनों ने...

मेरठ: स्कूल जा रहे मासूम को ई-रिक्शा ने कुचला, गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

-

  • ई-रिक्शा चालक मौके से हुआ फरार।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मवाना के गांव मटोरा में मंगलवार सुबह स्कूल जाते समय मासूम को ई रिक्शा चालक ने रौंद दिया। इससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गुस्साए परिजनों ने मवाना मटौरा मार्ग पर जाम लगा दिया।

मंगलवार सुबह 9:00 गांव मटोरा निवासी 5 वर्षीय बच्चा वैभव गांव के ही कृष्णा एकेडमी में पढ़ने के लिए पैदल जा रहा था।

इस दौरान तेज गति से आ रहे ई रिक्शा चालक ने बच्चों को टक्कर मारने के बाद रौंद डाला। इसमें बच्चे की मौके पर मौत हो  गई। वहीं, चालक ई रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों को मौके पर बुलाने एवं मुआवजे की मांग करते हुए मवाना-मटोरा मार्ग पर जाम लगा दिया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम लगने वाले ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts