Homeउत्तर प्रदेशMeerutप्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने वाले को भेजा जेल

प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने वाले को भेजा जेल

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। दो दिन पहले परतापुर थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में महिला की हत्या कर शव नाले में फेंकने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतका के पति व उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बताते चले कि बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव लोहगला का रहने वाला नाजिम दो माह पूर्व पत्नी शबाना के साथ कुंडा गांव में किराए के मकान में रहने आया था। नाजिम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता था। इसी दौरान नाजिम ने अलफिजा निवासी जहानाबाद बिजनौर से दूसरी शादी कर ली। कुछ समय बाद में उसकी दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा होने लगा। पुलिस के मुताबिक, अलफिजा के साथ मिलकर नाजिम ने शबाना को रास्ते से हटाने की साजिश रची और 19 दिसंबर की रात दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को ई-रिक्शा से शताब्दीनगर में नाले में फेंक दिया। कई दिन बीतने पर भी शबाना का पता नहीं चला तो उसकी बहन मुस्कान ने परतापुर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने नाजिम और अलफिजा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि दोनों की निशानदेही पर सोमवार को शबाना का शव सेक्टर-4सी स्थित नाले से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मंगलवार को दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts