Homeउत्तर प्रदेशMeerutटोल प्लाजा पर धड़ल्ले से चल रहा अवैध वसूली का खेल!

टोल प्लाजा पर धड़ल्ले से चल रहा अवैध वसूली का खेल!

-

– करनाल हाईवे पर रात में ट्रक ड्राइवरों से रिफ्लेक्टर लगाने के बहाने उगा रहे पैसे


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। करनाल हाईवे स्थित भूमि टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। यहां प्रतिदिन करीब 20,000 वाहन गुजरते हैं। टोल प्लाजा के दोनों तरफ लगभग 78 युवक लाठी-डंडे लेकर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को रोक रहे हैं।

बिहार निवासी ट्रक चालक आनंद कुमार ने एक वीडियो में बताया कि वह कानपुर से अंबाला जा रहा था। रात करीब 1 बजे भूमि टोल प्लाजा पर बैरियर के आगे कुछ लोगों ने उनका ट्रक रोका। आरोपियों ने खुद को ट्रैफिक पुलिस का कर्मचारी बताया और चालक से जबरन 300 रुपए वसूले। रसीद देने के बाद एक रेडियम रिफ्लेक्टर लगाकर ट्रक को जाने दिया।

पंजाब के गुरमीत दिलबर सिंह ने भी रिफ्लेक्टर लगाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। टोल कर्मियों के अनुसार, आरोपी रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक टोल प्लाजा के पास रहकर यह काम करते हैं। एक रात में ट्रक चालकों से 1 लाख रुपए से ज्यादा की अवैध वसूली की जाती है। स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

थाना अध्यक्ष सरूरपुर अजय शुक्ला ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीओ सरधना संजय जायसवाल का कहना है कि कुछ लोगों को एसपी ट्रैफिक से रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की अनुमति मिली थी, लेकिन अवैध वसूली की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को भी जबरन रिफ्लेक्टर नहीं लगाने दिया जा सकता।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts