Homeउत्तर प्रदेशMeerutपंजाबी आर्य भ्रात सभा द्वारा धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व

पंजाबी आर्य भ्रात सभा द्वारा धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शनिवार को आर्यसमाज थापर नगर में पंजाबी आर्य भ्रातृ सभा द्वारा लोहड़ी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय व पंजाबी समाज के लोग उपस्थित रहे।

लोहड़ी पर्व के दौरान सभी में पर्व का उत्साह एवं उल्लास पूर्ण रूप से नजर आया। आर्यसमाज थापर नगर के अध्यक्ष राजेश सेठी ने लोहड़ी पर्व के महत्व एवं इतिहास पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि कोई भी पर्व समाज एवं परिवार को जोड़नें के साथ समरसता का महत्वपूर्ण साधन है। यह पर्व भी यज्ञ की संस्कृति से जुड़ा है हम ईश्वर द्वारा फसल के रूप में प्राप्त अन्न को अग्नि में आहुति देकर व देवों को भोग लगाकर मनाया जाता है। कार्यक्रम में प्रीति सेठी, उषा सचदेवा व सुमन आनंद ने सुन्दर मुद्रिका लोहड़ी गीत सुनाकर सबको नाचने पर मजबूर कर दिया। सुभाष मल्होत्रा ने सुंदर मस्ती भरे गीत सुनाकर आनन्दित किया। महिलाओं एवं बच्चों ने नाच गाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। लोहड़ी की पवित्र अग्नि सभा के वरिष्ठ सदस्य शिवकुमार भसीन ने प्रज्ज्वलित की। जबकि आचार्य सत्य प्रकाश शास्त्री ने वेद मंत्रों का पाठ किया। मंत्री अरविंद कुमारने कार्यक्रम का संचालन किया।

लोहड़ी मिलन कार्यक्रम में भानुबत्रा,ज्योति बत्रा, मनीष शर्मा, मनोज बाटला,विकास शर्मा, राजीव सोनी, आशीष सेठी, विक्रम सोंधी, राजन खन्ना, संजय मदान, विदुला सोनी, प्रीति सेठी व ऋचा आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts