HomeCRIME NEWSमेरठ: पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने जताई...

मेरठ: पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका, नहीं हो सकी पहचान

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पल्लवपुरम में युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव की पहचान नहीं कराई जा सकी है।

सोफीपुर लावड़ रोड पर गोदाम के ठीक सामने पेड पर पर युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन, पहचान नहीं हो सकी।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच मे सामने आया है कि युवक की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन, पहचान नहीं हो सकी। युवक ने पीले रंग की टी शर्ट और सलेटी रंग का लोअर पहना हुआ है।

ऐसा भी हो सकता की युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को पेड़ पर लटका दिया गया हो। अभी पुलिस ने आसपास के लोगों से भी शव के बारे में जानकारी ली है, लेकिन उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक ने येलो शर्ट और हल्के ग्रीन कलर का लोवर पहन रखा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts