Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: परीक्षितगढ़ क्षेत्र के जंगलों में गोकशी की सूचना से उबाल, हिंदूवादी...

Meerut: परीक्षितगढ़ क्षेत्र के जंगलों में गोकशी की सूचना से उबाल, हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, सख्त कार्रवाई की मांग

-

  • झब्बापुरी के जंगलों में गोकशी की सूचना से उबाल,
  • हिंदूवादी संगठनों का हंगामा,
  • तीन दिन में गिरफ्तारी का आश्वासन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झब्बापुरी के जंगलों में गोकशी की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना फैलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई हिंदूवादी संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

 

 

झब्बापुरी और कुंडा गांव के बीच नाले के किनारे कुछ लोगों ने कथित रूप से गोकशी की। इसकी जानकारी सबसे पहले विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल से जुड़े एक कार्यकर्ता को मिली, जिसने तुरंत अपने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में युवा मौके पर पहुंच गए। इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस को मौके पर पड़े गाय के अवशेष और कथित गोमांस दिखाया।

सूचना पर एसओ परीक्षितगढ़ सुदीश सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से मिले मांस को कब्जे में लेकर जमीन में दबवाया। हिंदूवादी संगठनों के लोगों का आरोप था कि गांव में चल रही एक शादी के लिए गोकशी की गई है। उन्होंने क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद एसओ सुदीश सिंह सिरोही ने आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इसके बाद जाकर कार्यकर्ता शांत हुए।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कपिल त्यागी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बरामद मांस गोवंश का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पूरी पुष्टि के लिए नमूने को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस दौरान अमित धामा, प्रदीप प्रजापति, शानु त्यागी, अवि पोशवाल, मनोहर ठाकर, अमित जिठौला, विष्णु दयालपुर, सुमित प्रजापति, नितिन शर्मा, आकाश पाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts