HomeCRIME NEWSहापुड़ में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप

हापुड़ में किशोरी को अगवा कर गैंगरेप

-

– ट्यूशन गई छात्रा को उठा ले गए होटल, दो गिरफ्तार


हापुड़। हापुड़ में घर से ट्यूश्न पढ़ने जा रही कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की 13 वर्षीय छात्रा का बाइक सवार दो आरोपियों ने अपहरण कर लिया। आरोपी छात्रा को हाफिजपुर क्षेत्र स्थित एक ओयो होटल में लेकर पहुंचे। जहां होटल संचालक की सह से एक आरोपी ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस होटल मालिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार नगर के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री प्रतिदिन घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ला छज्जूपुरा में जाती है। पिछले एक माह से थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर का विकास पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर उसे परेशान करता आ रहा है। पुत्री ने इसकी जानकारी परिजन को भी दी थी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के परिजन से शिकायत की थी।

बीती 22 जनवरी को पुत्री घर से ट्यूशन जा रही थी। रास्ते में विकास व उसके गांव के अर्जुन ने पुत्री को रोक लिया। आरोपी जबरन पुत्री को बाइक पर बैठाकर थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित ओयो होटल में पहुंचे। जहां आरोपियो ने संचालक हाफिजपुर क्षेत्र के गांव शाहउद्दीन नगर उर्फ साहउद्दीपुर के विपिन की शह पर होटल में कमरा ले लिया। कमरे में ले जाकर आरोपी विकास ने पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पुत्री को धमकी देकर डराया-धमकाया।

होटल से निकलने के बाद डरी-सहमी पुत्री घर पहुंची और परिजन को आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर परिजन के होश उड़ गए। पीड़ित कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना से अवगत कराया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुत्री की मेडिकल जांच कराई। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित विकास व होटल संचालक विपिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts