Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसरकारी स्कूल में टीचर ने जबरन नमाज पढ़वाई, राष्ट्रगान गाने पर डांटता...

सरकारी स्कूल में टीचर ने जबरन नमाज पढ़वाई, राष्ट्रगान गाने पर डांटता था, सस्पेंड

-

– बच्चों पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया।

मथुरा। सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीचर बच्चों का ब्रेनवॉश कर जबरन नमाज पढ़वाता। इस्लाम अपनाने का दवाब बनाने के लिए उसे बाकी धर्मों से अच्छा बताता। देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित बातें बोलता और बच्चों को राष्ट्रगान गाने पर डांटता था।

 

भाजपा नेता की शिकायत के बाद इरअ ने टीचर सस्पेंड कर दिया। जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी भी बनाई है। शुरूआती जांच में टीचर पर लगे आरोप सही पाए गए। भाजपा नेता का कहना है कि बच्चों के पैरेंट्स ने उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने 30 जनवरी को इरअ से शिकायत की। 2 दिन बाद टीचर पर एक्शन हुआ। मामला मांटा थाना क्षेत्र के नौहझील प्राइमरी स्कूल का है।
भाजपा के बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने बताया- प्राइमरी स्कूल में हिंदू और मुसलमान धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं। हिंदू बच्चों की संख्या अधिक है। स्कूल के टीचर जान मोहम्मद हिंदू धर्म को नीचा दिखाते हैं। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं। बाहर से तब्लीगी जमात के लोगों को बुलाते हैं। बच्चों को इस्लाम धर्मं की शिक्षा देते हैं। बच्चों से कहते हैं कि उन्हें इस्लाम को फॉलो करना चाहिए।

पैरेंट्स ने भाजपा नेता से की थी शिकायत

भाजप नेता ने बताया कि बच्चों ने पैरेंट्स को घटना की जानकारी दी। परेशान होकर पैरेंट्स से मुझे इस बारे में बताया। बीएसए से मामले की जांच कराने और आरोपी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शुरूआती जांच में टीचर पर आरोप सही

बीएसए बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि स्कूल में बच्चों नमाज पढ़वाने की शिकायत मिली थी। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से रिपोर्ट मांगी थी। प्रथम दृष्टया टीचर को दोषी पाया गया। उन्हें सस्पेंड कर प्राथमिक विद्यालय नगला हुमायूं, मांट अटैच किया है। बीईओ छाता और मांट को विस्तृत जांच करने के लिए आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts