HomeCRIME NEWSमामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे,...

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, दसवीं के छात्र की मौत

-

– कूड़ा डालने को लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लाठी-डंडे, मृतक के परिजनों में मचा कोहराम।

सहारनपुर। सरसावा क्षेत्र के गांव तितपाल में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों से घायल 10वीं के छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सरसावा थाना क्षेत्र के गांव तितपाल में कूड़ा डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

 

 

जानकारी के अनुसार गांव निवासी आरिफ के घर के सामने कुंडा निवासी नसीरु की जमीन स्थित है। रविवार को बाबर, मुकर्रम और शाकिर अपनी जमीन पर पहुंचे थे, जहां कूड़ा डालने को लेकर आरिफ के परिजनों से उनका विवाद हो गया।

कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरिफ का 17 वर्षीय बेटा आहत, जो कक्षा 10 का छात्र था, गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts