Homeउत्तर प्रदेशMeerutटैंकर चालक भी हड़ताल पर, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनें

टैंकर चालक भी हड़ताल पर, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनें

-

  •  हड़ताल के चलते लोगों ने कराए वाहनों के टैंक फुल।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर पर आम आदमी पर भी नजर आने लगा है। हड़ताल शुरू हुए 36 घंटे भी नहीं हुए हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल से लेकर सब्जी फल आदि पर असर साफ नजर आने लगा है।

 

खबर फटाफट : 2 Jan 2024 News Bulletin | Video || Sharda News

 

हिट एंड रन कानून को लेकर ट्रक आॅपरेटर एसोसिएशन ने एक जनवरी से चक्का जाम का ऐलान किया था। इसमें उनके साथ तमाम सामान ढोने वाले वाहनों के साथ ही निजी और रोडवेज बसों के चालक भी आ गए थे। हालांकि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से पुलिस सुरक्षा के बीच रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया। लेकिन बाकी व्यवसायिक वाहनों का चक्का जाम रहा।

इस हड़ताल के एक दिन बाद ही सबसे ज्यादा प्रभाव आम आदमी पर पड़ना शुरू हो गया है। क्योंकि मंगलवार को मंडी में सब्जी और फल की बाहर से आपूर्ति नहीं हो पाई, सिर्फ स्थानीय स्तर पर आने वाले सब्जी फल ही मंडी में पहुंच पाए। जिसके चलते रेट भी बढ़ना शुरू हो गए हैं।

 

 

वहीं दूसरी ओर पेट्रोल पंपों की सप्लाई पर हड़ताल का असर आता नजर आ रहा है। जिसे देखते हुए मंगलवार सुबह से पेट्रोल पंपों पर लाइन लगना शुरू हो गई। जो वाहन स्वामी अपने दोपहिया वाहन में सौ-दो सौ रुपये का पेट्रोल भरवाते थे, वह टैंक फुल कराते नजर आए। ऐसा ही चौपहिया वाहनों में भी देखने को मिला।

मथुरा से नहीं आ रही आपूर्ति

पेट्रोल पंप संचालक आपूर्ति ठप्प होने से परेशान हैं, क्योंकि रिफाइनरी से सीधे आपूर्ति होती है। लेकिन फिलहाल मेरठ में स्थापित डिपों से ही पेट्रोल पंप संचालक अपने ड्राइवरों के माध्यम से इक्का दुक्का टैंकर की आपूर्ति करा पा रहे हैं। लेकिन यदि हड़ताल तीन-चार दिन और चली तो संकट बढ़ सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts