Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: सीसीएसयू की फेयरवेल पार्टी में छात्रा पर हमला

Meerut: सीसीएसयू की फेयरवेल पार्टी में छात्रा पर हमला

-

– प्रवेश को लेकर दो छात्राओं में लड़ाई, बाद में माफी पर हुआ समझौता।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बीबीए डिपार्टमेंट में फेयरवेल पार्टी के दौरान दो छात्राओं के बीच विवाद हो गया। एंट्री को लेकर हुए झगड़े में एक छात्रा ने दूसरी छात्रा पर पेन से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। मामला प्रोक्टोरियल बोर्ड तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों से बातचीत की गई।

 

Meerut

 

सीसीएसयू कैंपस के बीबीए डिपार्टमेंट में थर्ड ईयर की फेयरवेल पार्टी आयोजित थी। कार्यक्रम शुरू होने से पहले गेट पर मौजूद छात्राओं और कुछ अन्य छात्राओं के बीच अंदर जाने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि इसी दौरान एक छात्रा ने दूसरी पर पेन से हमला कर दिया।

घायल छात्रा एक किसान नेता की रिश्तेदार बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कैंपस में छात्रों की भीड़ जुट गई। डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को प्रॉक्टर आॅफिस ले जाया गया। वहीं, विभाग में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी शुरू कर दी गई।

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि फेयरवेल पार्टी के लिए सभी से पैसे जमा कराए गए थे। शुक्रवार को जब वह कार्यक्रम में पहुंची तो गेट पर रोककर पैसे वापस दे दिए गए। इसी बात पर विवाद बढ़ा और आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। इसी दौरान पेन से हमला करने की बात सामने आई।

प्रॉक्टर आॅफिस में दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई। घायल छात्रा ने गाली-गलौज, जातिसूचक शब्द कहने और हमला करने का आरोप लगाया, जबकि दूसरी छात्रा ने जान से मारने की धमकी देने की बात कही। मामले में जांच कमेटी बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई।

करीब दो घंटे तक प्रॉक्टर आॅफिस में बातचीत चलती रही। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कही, लेकिन बाद में दोनों के छात्रा होने का हवाला देते हुए समझौते की कोशिश हुई। आरोपी छात्रा ने माफी मांगी, जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts