Homeउत्तर प्रदेशVaranasiछात्रा ने लगाया कोचिंग संचालक पर छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

छात्रा ने लगाया कोचिंग संचालक पर छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

-

बोली – मार-पीटकर बनाई गंदी वीडियो, अब वायरल करने की दे रहा धमकी।

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाने में एक छात्रा ने कोचिंग संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि कोचिंग संचालक अमित कुमार के यहां वो पढ़ने जाती थी। इस दौरान वह उससे पहले छेड़छाड़ और फिर जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान मार-पीटकर मेरी आपत्तिजनक वीडियो बना ली। मैंने वहां पढ़ाई छोड़ी तो अब वह मेरी गंदी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है और रस्ते में रोककर मारपीट कर रहा है।

 

Varanasi

 

फिलहाल छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने कोचिंग संचालक पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया – हम सीसीटीवी फुटेज के जरिए कोचिंग की जानकारी जुटा रहे हैं। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

युवती ने थाने में तहरीर देते हुए बताया – दौलतपुर, पहाड़िया पर वह कोचिंग पढ़ने जाती थी। कोचिंग संचालक अमित कुमार उसे पहले दिन से प्रताड़ित कर रहा है। युवती ने आरोप लगाया – वो कोचिंग में मुझसे छेड़छाड़ और जबरदस्ती गंदी हरकतें करता था। मेरे मना करने पर मुझसे मारपीट भी करता था। उसके बाद मुझे जान से मारने की धमकी देकर मेरी गंदी वीडियो भी उसने कई बार बनाई है।

युवती ने बताया – मैंने बदनामी के डर से कोचिंग छोड़ दी। इसके बाद उसने रास्ते में छेड़खानी शुरू कर दी। कहता है मेरी कोचिंग में आकर पढ़ो वरना बदनाम कर दूंगा। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। जिससे मै भयभीत हूं, इसलिए थाने पर एप्लिकेशन दे रही ताकि उचित कार्रवाई हो।

थाना प्रभारी लालपुर-पांडेयपुर राजीव कुमार सिंह ने बताया – युवती की तहरीर पर थाने पर कोचिंग संचालक अमित कुमार पर बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(2) और 74 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोचिंग रस्ते की सीसीटीवी और कोचिंग के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को जांचा जा रहा है। जल्दी ही दोषियों को पकड़का जेल भेजा जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts