Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपुलिस मुठभेड़ में चेन लुटेरा गिरफ्तार 

पुलिस मुठभेड़ में चेन लुटेरा गिरफ्तार 

-

– पैर में गोली मारकर एक को पकड़ा, दूसरा फरार; स्कूटी पर लिखा था- एडवोकेट।

कानपुर। कल्याणपुर पुलिस की बुधवार सुबह चेन लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने लुटेरों की घेराबंदी की तो सीधे फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने शातिर लुटेरे हनुमंत विहार नौबस्ता निवासी अमित के पैर में गोली मारकर दबोच लिया। जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से भाग निकला। उसका कल्याणपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए एडमिट कराया है। इसके बाद उसे बुधवार दोपहर जेल भेजा जाएगा।

 

 

कल्याणपुर के बंबा रोड निवासी राकेश त्रिपाठी की पत्नी कुसुम 3 मार्च को सब्जी खरीदने महाराणा प्रताप स्कूल के पास सब्जी मंडी गईं थी। इस दौरान स्कूटी सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मार कर उनकी चेन लूट लिया था। मामले में कल्याणपुर थाने की पुलिस ने कुसुम के पति राकेश की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की थी। लूट का खुलासा करने के लिए डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने दो टीमों का गठन किया था।

डीसीपी वेस्ट ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इसके साथ ही सर्विलांस की मदद से भी कई इनपुट मिले। इसी आधार पर बुधवार सुबह बारासिरोही नहर पुल के पास पुलिस लुटेरों की तलाश में सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक स्कूटी सवार को रोका तो वह यूटर्न लेकर भागने लगा। पीछा करने पर स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके एक लुटेरे के पैर में गोली मारकर दबोच लिया।

जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। लुटेरे की पहचान हनुमंत विहार के नौबस्ता निवासी लुटेरे अमित कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। महिला से लूट में प्रयोग की गई स्कूटी भी बरामद हो गई। शातिर लुटेरे के खिलाफ हत्या, लूट समेत कई गंभीर मुकदमें दर्ज हैं।

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि घायल लुटेरे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है और उसके फरार साथी आदित्य सोनकर की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई हैं। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिये स्कूटी में एडवोकेट लिखा रखा था। पकड़े गए आरोपी को लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी ने स्कूटी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts