आरपी डिग्री कॉलेज के पास मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
फरुर्खाबाद। कमालगंज में सोमवार सुबह आरपी डिग्री कॉलेज के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान जहानगंज थाना क्षेत्र के बंदरखेड़ा निवासी दीपचंद पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई। सूचना मिलने पर 112 पुलिस की दो गाड़ियां और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ की। कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए।
परिजनों के मुताबिक, दीपचंद करीब 14 दिन पहले घर से निकला था। वह अक्सर कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहता था। बताया गया कि उसे शराब पीने की आदत थी। उसके दाहिने पैर में सेप्टिक की समस्या भी थी।
थाना अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।