Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, पुलिस जांच में जुटी 

मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, पुलिस जांच में जुटी 

-

– काली शर्ट पहने युवक ने लोहे के रॉड से दानपात्र तोड़कर रुपए निकाले।

प्रयागराज। मंदिर में चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। काली शर्ट और जींस पहने एक युवक हाथ में झोला लेकर पहुंचता है। वह इधर उधर देखता है फिर मंदिर में घुस जाता है। इसके बाद आराम से मंदिर के अंदर रखा दानपात्र तोड़ता है। पूरे मंदिर परिसर में घूम घूम कर ऐसी चीजें तलाशता है जिसे चोरी कर ले जाया जा सके। सीसीटीवी सामने आने के बाद पुलिस युवक की पहचान में जुट गई है।

 

 

मामला धूमनगंज थाना क्षेत्र के शकुंतला कुंज कॉलोनी में बने राम जानकी मंदिर का है। सोमवार तड़के 3:17 बजे मंदिर में घुसे एक युवक ने दान पेटिका में चढ़ावे के रुपये और अन्य सामान उड़ा दिया।

सीसीटीवी में नजर आता है कि युवक लोहे के रॉड से दान पेटिका तोड़ते तोड़ता है। फिर आराम से रुपये निकालता है।

सुबह स्थानीय लोग मंदिर पहुंचते हैं तो चोरी का पता चलता है। इसके बाद भीड़ जुट जाती है और विरोध जताया जाता है।

मंदिर समिति की ओर से धूमनगंज थाने में सूचना दी जाती है। पुलिस मौके पर पहुंच पूछताछ करती है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts