Homemausamतेज हवा ने बढ़ाया ठंड का अहसास, शाम को सर्दी

तेज हवा ने बढ़ाया ठंड का अहसास, शाम को सर्दी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद मेरठ में कई दिन बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आया। तेज हवा चलने से ठंड का एहसास बढ़ गया। जबकि, शाम को सर्दी ओर बढ़ गई। जिससे एकबार फिर बफीर्ली हवाओं से ठंड का अहसास हुआ। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, अभी मौसम में ओर बदलाव आएगा।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि मौसम विभाग कार्यालय पर गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार सुबह 4 से 12 और शाम को 6 किमी प्रति घंटे रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मौसम में बदलाव की संभावना है। तेज हवा के चलने से मौसम में ठंडक का असर रहेगा। फरवरी में इस साल भी गुलाबी ठंड की उम्मीद नहीं है।

आने वाले कुछ दिनों में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में फरवरी में दिन-रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने की आशंका जताई है। जबकि, बारिश सामान्य से कम हो सकती है।

इस स्थिति में गेहूं की फसल बुरी तरह से प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 23.7 एवं 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से क्रमश: दो एवं 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बुधवार के सापेक्ष दिन-रात के तापमान में 1.5 एवं 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दिन में चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम विभाग के अनुसार आज मेरठ सहित वेस्ट यूपी में तेज सतही उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं।

इनका असर दिन में रहेगा। वहीं, बुधवार को जारी फरवरी महीने का पूवार्नुमान किसानों को चिंतित करने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। जबकि दिन-रात के तापमान सामान्य से अधिक रह सकते हैं। तापमान का सीधा असर फसल पर पड़ेगा और गेहूं बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts