HomeTrendingStock market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए सेंसेक्स और...

Stock market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

BSE Sensex शुरुआती कारोबार में 159.93 अंक की गिरावट के साथ 81,282.11 अंक पर जबकि NSE Nifty 27.65 अंक फिसलकर 24,723.25 अंक पर रहा।

-

Stock market: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति के नतीजों से पहले सेंसेक्स और Nifty में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में सुस्त रुख और विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

BSE सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 159.93 अंक की गिरावट के साथ 81,282.11 अंक पर जबकि NSE निफ्टी 27.65 अंक फिसलकर 24,723.25 अंक पर रहा। Sensex में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे।

इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), अदाणी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। वहीं हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.15 dollar प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 208.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts