HomeTrendingUS Dollar/Indian Rupee: रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में किया...

US Dollar/Indian Rupee: रुपये ने शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में किया कारोबार

- रुपया अमेरिकी Dollar के मुकाबले 85.91 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है। हालांकि, जल्द ही यह उबर गया और Dollar के मुकाबले 85.77 पर पहुंच गया।

-

US Dollar/Indian Rupee: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति के नतीजों से पहले रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया, रुपया अमेरिकी Dollar के मुकाबले 85.91 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है। हालांकि, जल्द ही यह उबर गया और Dollar के मुकाबले 85.77 पर पहुंच गया।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी Dollar के मुकाबले 85.79 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.77 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में BSE सेंसेक्स 227.18 अंक की गिरावट के साथ 81,214.86 अंक पर जबकि निफ्टी 65.30 अंक फिसलकर 24,685.60 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 208.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts