Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: स्मार्ट मीटर से हो रही समस्या का करें समाधान

मेरठ: स्मार्ट मीटर से हो रही समस्या का करें समाधान

-

– स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में आजाद अधिकार सेना ने किया प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पीवीवीएनएल अधिकारियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में शुक्रवार को आजाद अधिकार सेना के कार्यकतार्ओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए विधुत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से हो रही समस्याओं के समाधान की की।

 

 

 

प्रदर्शन कर रहे आजाद अधिकार सेना के प्रदेश महासचिव मास्टर अब्दुल अजीज ने बताया कि, आज आह्वान पर पूरे यूपी में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। अजीज ने कहा कि, स्मार्ट मीटर से जनता का खून चूसा जा रहा है। इसे हमारा मशवरा भी समझें और चेतावनी भी, क्योंकि पिछले काफी समय से जनपद मेरठ की जनता स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर परेशान हैं। जबकि, सब-कुछ जानते हुए भी पीवीवीएनएल के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकतार्ओं ने उखाड़े गए पुराने मीटर तुरंत वापस लगाने, दोबारा कनेक्शन के नाम पर एडवांस वसूली बंद करने, अमीर-गरीब की समस्याओं का ध्यान रखने, बिना खपत बैलेंस कटना और ऐप की गड़बड़ी ठीक कराने आदि की मांग की।

उन्होंने कहा कि, अगर विधुत उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो आजाद अधिकार सेना उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी। सुधार न होने और पुराने मीटर वापस न लगने पर क्षेत्र की पीड़ित जनता बिजली विभाग की ईंट से ईंट बजा देगी। मेरठ आजाद अधिकार सेना के मंडल जिला महानगर महिला मोर्चा के पदाधिकारी वह कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts