Homepolitics newsदीदी जाने वाली हैं, बीजेपी आने वाली है: अमित शाह

दीदी जाने वाली हैं, बीजेपी आने वाली है: अमित शाह

-

बोले- भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त।

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता अमित शाह ने कोलकात में प्रेस कांफ्रेस की। अमित शाह ने कहा बंगाल में कल पहले चरण में भारी मतदान हुआ। इसके लिए चुनाव आयोग और बंगाल पुलिस को बधाई देना चाहता हूं। मैं बंगाल के उन सभी मतदाताओं को बधाई और धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पहले चरण में अपने मत डाले। आपने डर से विश्वास तक की यात्रा की शुरूआत इतनी सफलतापूर्वक की है और दूसरे चरण के मतदाता भी डर से विश्वास तक की इस यात्रा को जारी रखेंगे।

 

 

अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में बीजेपी को भारी बढ़त मिली है। इसका मुझे फीडबैक मिला है। अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी पहले चरण में 152 सीटों में से 110 सीटें जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण को मिलाकर हम बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं।

चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

प्रेस वार्ता के दौरान अमित शाह ने आगे चुनाव आयोग की पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह चुनाव आयोग की पूरी टीम, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, चुनाव प्रक्रिया में जुड़े सभी अधिकारियों और पश्चिम बंगाल पुलिस को बधाई देते हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद ऐसा चुनाव हुआ है जिसमें किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। शाह के अनुसार, यह अपने आप में एक चमत्कार जैसा है कि इतनी शांत और सुरक्षित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यह चुनाव व्यवस्था और सुरक्षा एजेंसियों के बेहतर तालमेल का परिणाम है, जिसने मतदान को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने में अहम भूमिका निभाई।

शाह ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद जो फीडबैक मिला है, उसके अनुसार बंगाल के लोगों ने अपने भविष्य का फैसला कर लिया है। अमित शाह ने बताया कि 16 जिलों की 52 सीटों पर हुए मतदान में करीब 92.98 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने दावा किया कि इस भारी मतदान से यह संकेत मिलता है कि राज्य में बदलाव की लहर चल रही है। शाह ने यह भी कहा कि पार्टी की आंतरिक समीक्षा के अनुसार आने वाले चुनावी परिणामों में बड़ी जीत की संभावना है। अमित शाह ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री यह अफवाह फैला रही हैं कि अगर बंगाल में भाजपा आई तो बाहरी लोग शासन करेंगे, मैं दीदी को बताना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली मीडियम में पढ़ा-लिखा और बंगाली भाषी होगा। वह आपका भतीजा नहीं भाजपा का कार्यकर्ता होगा।

इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अमित शाह ने पहले चरण में भारी मतदान के लिए मतदाताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में ऐतिहासिक भागीदारी दर्ज की है और मतदान के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शाह ने चुनाव आयोग की भूमिका की भी प्रशंसा की और कहा कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई, जो बंगाल के चुनावी इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts