HomeEducation Newsस्वच्छता, भोजन और छात्र समस्याओं का हो समाधान

स्वच्छता, भोजन और छात्र समस्याओं का हो समाधान

-

– कृषि विवि में हॉस्टल व्यवस्था को लेकर बैठक में कुलपति ने दिए निर्देश।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज हॉस्टल प्रबंधन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बैठक की अध्यक्षता की।

 

 

कुलपति डॉ. दत्त ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक हॉस्टल के चारों ओर साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने हॉस्टल मेस में खाने की व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रत्येक दिन हॉस्टल वार्डन द्वारा छात्रों की समस्याओं को सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधितों को प्रत्येक बाथरूम में स्वच्छता बनाए रखने और पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. दत्त ने प्रत्येक हॉस्टल के चीफ वार्डन और प्रत्येक महाविद्यालय के अधिष्ठाता को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर छात्रों के हॉस्टल का निरीक्षण करें। साथ ही, कॉलेज स्तर पर छात्रों की काउंसलिंग कर उनकी समस्याओं को सुनें और उनका समाधान करें। उन्होंने कहा कि छात्र कल्याण से संबंधित सभी अधिकारी एक माह के भीतर छात्रावासों की व्यवस्था को ठीक कर लें।

इस बैठक में कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी.के. सिंह, डॉ.
रविंद्र कुमार, विभिन्न हॉस्टलों के वार्डन और विभिन्न कॉलेजों के अधिष्ठाता भी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts