Homepolitics newsसीएम हिमंत सरमा को प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

सीएम हिमंत सरमा को प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

-

गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमिटी की चेयरपर्सन व कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मेरी सोच है कि ऐसी चीजों का हमें राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। जुबीन गर्ग की जब मृत्यु हुई तो हम सबने देखा कि असम की जनता उनसे कितना प्रेम करती है। जुबीन गर्ग असम की आत्मा की आवाज थे, असम की अभिव्यक्ति थे। उनके हर गाने में प्रेम, एकता, असम की अस्मिता थी। हम भी उसी चीज के लिए लड़ रहे हैं, हमारी लड़ाई असम की संस्कृति, सभ्यता बचाने की है।

 

 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर उन्होंने कहा चुनाव के समय दो तरह के नेता होते हैं एक जो बताते हैं कि वे जनता के लिए क्या करना चाहते हैं। दूसरे, ध्रुवीकरण कराओ, एक-दूसरे से लड़ाओ, किसी के परिवार पर आक्रमण करो। हमारी यह राजनीति न कभी रही है और न रहेगी। जिस तरह गौरव गोगोई और उनके परिवार पर आक्रमण हो रहा है मुझे लगता है कि यह एक उदाहरण होना चाहिए कि ऐसी राजनीति गलत है।

असम विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरपर्सन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी अलग-अलग जगहों पर गए हैं और लोगों से बात की है। जनता देख रही है कि कैसे असम की सारी संपत्ति, असम के लोगों की संपत्ति, बड़े-बड़े उद्योगपतियों को दी जा रही है। यहां के लोग यह जानते हैं। हमारे नेता ने यह दिखाने के लिए एक पैम्फलेट तैयार किया है कि क्या हो रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts