HomeTrendingफ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

-

फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने काबू पाया, बड़ा हादसा टल गया


अलीगढ़। बुधवार देर रात 01:00 बजे एक मकान में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, घर का कुछ सामान जलकर राख हो गया। घटना कन्वेरीगंज क्षेत्र के छपेटी मोहल्ले में हुई।

मकान मालिक कन्हैया लाल जब घर लौटे और दरवाजा खोला, तो उन्हें फ्रिज से धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने घर के सामान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण फ्रिज में हुआ शॉर्ट सर्किट था।

स्थानीय निवासियों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय निवासी रशीद अहमद ने बताया कि आग कन्हैया लाल के मकान में लगी थी और शॉर्ट सर्किट के कारण फ्रिज में आग लगी, जिससे घर का सामान प्रभावित हुआ। अधिवक्ता आनंद वार्ष्णेय ने भी बताया कि मकान मालिक के लौटने पर फ्रिज में तकनीकी खराबी से धुआं उठना शुरू हुआ था।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने तेजी दिखाते हुए मोर्चा संभाला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फायर ब्रिगेड के तीन वाहन मौके पर पहुंचे और उनकी त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से रोक दिया गया। दमकल कर्मियों की सतर्कता और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया। इससे आसपास के मकानों तक आग नहीं पहुंच सकी। कोई हताहत नहीं हुआ। घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts