HomeTrending20 फुट गहरे नाले में गिरी बुलेट, दो दोस्तों की मौत

20 फुट गहरे नाले में गिरी बुलेट, दो दोस्तों की मौत

-

दोस्त की शादी से लौट रहे थे, वाहन ने मारी टक्कर, तीन घंटे छटपटाते रहे


उन्नाव। दोस्त की बारात से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बुधवार तड़के सुबह करीब तीन बजे उस वक्त हुआ, जब दोनों एक बुलेट से अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट अनियंत्रित हो गई और पुलिया को तोड़ते हुए 20 फुट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद दोनों युवक काफी देर तक लहूलुहान छटपटाते रहे। करीब 5 घंटे के बाद जब राहगीरों की नजर टूटी पुलिया पर पड़ी तो उन्होंने नीचे झांककर देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों में से एक युवक डी फार्मा का छात्र था तो दूसरा फास्टफूड दुकान संचालक। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर हरदोई उन्नाव मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र की है।

बांगरमऊ थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव का निवासी अखिलेश (19) अपने दोस्त नौबतगंज निवासी शुभम (20) के साथ अपनी बुलेट से परियर थाना क्षेत्र में गांव के रहने वाले अपने दोस्त रामशंकर निषाद की बारात में शामिल होने गया था। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे तक दोनों बारात में रुके। जमकर डांस किया।

रात करीब 12 बजे दोनों बुलेट से वापस घर की ओर लौट रहे थे। कार्यक्रम स्थल से महज 16 किलोमीटर आगे आए थे। तभी हरदोईझ्रउन्नाव मार्ग पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में गहौली मोड़ के पास डबौली पुलिया पर अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क किनारे बनी पुलिया को तोड़ते हुए करीब 20 फुट गहरे नाले में जा गिरे। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दोनों काफी देर तक लहूलुहान हालत में छटपटाते रहे, पर रात होने के कारण किसी को पता नहीं चल सका।

सुबह करीब 5 बजे जब राहगीरों ने पुलिया टूटी देखी तो नीचे झांककर देखा। दोनों युवक और बुलेट नीचे नाले में पड़े दिखे। राहगीरों की सूचना पर सफीपुर कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लेकर दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए।

दोस्त शुभम कटियार ने बतायाझ्र रात 12 बजे हादसा हुआ था। एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। पर किसी ने फोन नहीं उठाया। सुबह 5 बजे पुलिस की कॉल आई तब हमें जानकारी हुई। अखिलेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। वह डी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था और अंतिम वर्ष का छात्र था। पढ़ाई पूरी कर अपने भविष्य को संवारने की तैयारी में जुटा था, लेकिन हादसे ने परिवार की सारी उम्मीदें खत्म कर दीं।

शुभम फास्ट फूड की दुकान चलाकर परिवार का सहारा था। उसके परिवार में तीन बहनें और दो भाई हैं। अखिलेश और शुभम दोनों काफी अच्छे दोस्त थे और अक्सर साथ ही रहते थे। बारात से लौटते समय हुआ यह हादसा दोनों परिवारों के लिए कभी न भरने वाला घाव छोड़ गया।

थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि गहौली के पास सड़क हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में अज्ञात वाहन की टक्कर की बात सामने आई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts