HomeTrendingअज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

-

सड़क पार करते समय हुआ हादसा, तीन बाइक सवार भी हुए घायल


कौशांबी। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी में राम वन गमन मार्ग पार करते समय एक 55 वर्षीय अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीन बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतक की पहचान गौसपुर टिकरी निवासी जुगराज (55) के रूप में हुई है। यह घटना बीती देर रात करीब दस बजे हुई जब जुगराज अपने घर के बाहर से गुजर रहे राम वन गमन मार्ग को पार कर रहे थे। अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और जुगराज को मृत पाया। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी बीच, ग्रामीणों को पता चला कि जुगराज के दुर्घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर तीन बाइक सवार युवक घायल अवस्था में पड़े थे। तीनों को गंभीर चोटें आई थीं। घायलों की पहचान एदिलपुर गांव निवासी मिथुन, सत्येंद्र और आशीष के रूप में हुई है।

पुलिस ने रात को ही तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अधेड़ और बाइक सवारों को टक्कर मारने वाला वाहन एक ही था या अलग-अलग। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts