Homeन्यूज़श्लोका अंबानी ने गाना गाया

श्लोका अंबानी ने गाना गाया

-

मुंबई। अंबानी परिवार में यूं तो कई बेहतरीन लव स्टोरीज हैं, लेकिन इनमें आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की लव स्टोरी सबसे आईकॉनिक है। दोनों बचपन के दोस्त थे और हाई-स्कूल के दौरान इनकी लव स्टोरी शुरू हुई। आकाश अंबानी ने श्लोका से अपने दिल की बात कहने के लिए काफी लंबा समय लिया था। जिसके बाद सालों एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 2019 में शादी के बंधन में बंध गए। अब दोनों के दो बच्चे पृथ्वी और वेदा हैं। लेकिन, इन सालों में भी आकाश का श्लोका को लेकर प्यार जस का तस बना है, जो अक्सर देखने को मिलता है। जब भी दोनों साथ होते हैं, आकाश का पूरा ध्यान श्लोका पर होता है और ये कई मौकों पर देखने को मिला है। अब इसका सबूत देता एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

आकाश और श्लोका का ये वीडियो दोनों के एक दोस्त की वेडिंग सेरेमनी का है, जिसे ‘अंबानी अपडेट’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में श्लोका स्टेज पर भरी महफिल में गाना गाती नजर आ रही हैं और आकाश अपनी पत्नी का ये हुनर देखकर बेहद खुश लग रहे हैं। जैसे-जैसे श्लोका गाना गाने की कोशिश कर रही हैं, आकाश हंसते-मुस्कुराते और उनके कान में कुछ फुसफुसाते नजर आ रहे हैं। इस बीच आकाश प्यार भरे अंदाज से श्लोका की ओर निहारते हैं।

सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार के बड़े बेटे-बहू का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के इस वीडियो पर यूजर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है! पति तो आकाश अंबानी जैसा ही होना चाहिए। एक अन्य ने लिखा-मेरे फेवरेट कपल वहीं कई ने रेड हार्ट इमोजी के जरिए आकाश-श्लोका पर प्यार लुटाया। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब श्लोका के लिए आकाश के लगाव ने सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले भी दोनों के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आकाश का श्लोका के लिए प्यार साफ देखने को मिला है।

फिर चाहे कोई पब्लिक इवेंट हो, पारिवारिक समारोह या फिर कोई आउटिंग, अक्सर आकाश, श्लोका का हाथ थामे हर पल उनके साथ ही दिखाई देते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts