Homeउत्तर प्रदेशMeerutपूर्व सैनिकों और परिजनों को सीएम करेंगे सम्मानित

पूर्व सैनिकों और परिजनों को सीएम करेंगे सम्मानित

-

योगी आदित्यनाथ के शनिवार के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जनपद मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों के सम्मान में शनिवार 14 नवंबर को कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम (निकट डोगरा मंदिर, मॉल रोड) में मेगा पूर्व सैनिक सम्मान रैली आयोजित होगी। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।

भारतीय सेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस मौके पर मेरठ समेत सूबे के आठ जिलों को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालयों की सौगात मिलेगी। मेरठ से ही मुख्यमंत्री मेरठ, शामली, कानपुर, अमेठी समेत आठ जिलों में नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे। आपकों बता दें कि, अन्य जिलों में भी जल्द कार्यालयों का निर्माण होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।

दरअसल, सम्मान समारोह आयोजित किए जाने को लेकर गुरुवार को राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, अगस्त-2026 में उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री को पत्र लिखकर मेरठ में इस रैली के आयोजन का आग्रह किया था, जिसे तत्काल स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश वीर सैनिकों की धरती है, जहां के लगभग प्रत्येक गांव और परिवार का सेना से गहरा नाता है।

उन्होंने कहा कि, सैनिक का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है और प्रदेश सरकार हर पूर्व सैनिक के हितों की रक्षा के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। बताया कि रैली के दौरान मुख्यमंत्री शामली, कानपुर और अमेठी सहित प्रदेश के आठ जनपदों में नवनिर्मित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय परिसरों का लोकार्पण करेंगे। इन आधुनिक परिसरों में सुचारू कार्यालय व्यवस्था के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले पूर्व सैनिकों के ठहरने के लिए ट्रांजिट आवास की सुविधा भी उपलब्ध होगी। रैली में मुख्यमंत्री मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिजनों से संवाद करेंगे और साथ ही उन्हें सम्मानित भी करेंगे।

राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने यह भी बताया कि, युवाओं में देशभक्ति का संचार करने और सशस्त्र सेनाओं के शौर्य को प्रदर्शित करने के लिए मेरठ के एक उपयुक्त सार्वजनिक पार्क में भव्य ‘शौर्य परिसर’ विकसित करने का प्रस्ताव है। इसके लिए थल, नौसेना और वायु सेना से टैंक, विमान व शस्त्र प्रणालियों की कलाकृतियां उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, जिसे चरणबद्ध रूप से विकसित किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts