पत्रकारों के मिले न्यूनतम वेतन और आयुष्मान कार्ड
शारदा रिपोर्टर मेरठ। आजाद अधिकार सेवा के प्रदेश महासचिव मास्टर अब्दुल अजीज ने एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पत्रकारों को न्यूनतम वेतन सुरक्षा रोडवेज और ट्रेन यात्रा की में फ्री सफर करना और आयुष्मान कार्ड बनाया जाए।
इस दौरान उन्होंने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा तत्परता से की जाए उनकी सुरक्षा को लेकर काला कानून बनाया जाए। आयुष्मान व स्वास्थ्य बीमा तथा दुर्घटना होने पर 10 लाख तक का मुकाबला दिया जाए। पत्रकारों के वाहनों को पूरी तरह टोल फ्री किया जाए। पत्रकारों को वीआईपी दरों पर प्लॉट फ्लैट और वरिष्ठ पत्रकारों के लिए सम्मानजनक पेंशन योजना लागू हो।
इस दौरान भूत प्रकाश भगत, शाहनवाज चौधरी, इस्लामुद्दीन अब्बासी, मुकेश शर्मा, मोहन देव आदि मौजूद रहे।