HomeTrendingलखनऊ में पकड़ी गई सेक्स रैकेट चलाने वाली उजबैक महिला

लखनऊ में पकड़ी गई सेक्स रैकेट चलाने वाली उजबैक महिला

-

जवान दिखने के लिये सात बार कराई प्लास्टिक सर्जरी


लखनऊ। सेक्स रैकेट चलाने वाली उज्बेकिस्तान की लोला कायूमोवा आखिरकार 1 साल बाद पकड़ी गई। पिछले साल उसके ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ था। लखनऊ का एक डॉक्टर थाईलैंड घूमने गया था, वहां से उसे यहां लाया था। लोला ने यहां अपने संपर्क की 2 और लड़कियां साथ में रखीं और सब साथ मिलकर अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चला रहे थे।

पिछले साल सेक्स रैकेट पकड़े जाने के बाद डॉक्टर सहित लोला पर भी मुकदमा दर्ज किया गया। अब पुलिस ने उसे ओमेक्स आरटू बिल्डिंग में छापेमारी कर पकड़ लिया। इसके बाद खुफिया एजेंसी को सौंप दिया। लोला से पहले उज्बेकिस्तान की 2 महिलाओं को ऋफफड (फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन आॅफिस) की टीम ने पकड़ा था।

लोला कायूमोवा हमेशा जवान दिखना चाहती थी। इसके लिए उसने चेहरे, होंठ, अंडर आर्म्स और प्राइवेट पार्ट की सात बार प्लास्टिक सर्जरी करवाई, ताकि 49 साल की उम्र में 29 साल की दिख सके। सभी सर्जरी डॉ. विवेक गुप्ता की अहिमामऊ के मिनर्वा क्लिनिक में हुई।

लखनऊ के ओमेक्स हजरतगंज अपार्टमेंट से 21 जून 2025 को लोला के रैकेट की 2 महिलाएं गिरफ्तार हुई थीं। दोनों उज्बेकिस्तान की रहने वाली थीं। दोनों महिलाएं न्यू हजरतगंज स्थित एक फ्लैट में 18 जून 2025 से रह रही थीं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि भारत आने के करीब दो साल बाद उनके पासपोर्ट और वीजा से जुड़े दस्तावेज खो गए थे। दोनों के पास दस्तावेज खोने की पुलिस शिकायत की कॉपी भी नहीं मिली। जांच में उन 2 महिलाओं ने टीम को बताया कि भारत में रहने वाली उनकी साथी लोला कायूमोवा के जरिये उनकी मुलाकात पत्रकारपुरम और अहिमामऊ में मिनर्वा क्लीनिक चलाने वाले डॉ. विवेक गुप्ता से हुई थी। डॉक्टर ने उनकी प्लास्टिक सर्जरी की। महिलाओं का कहना है कि इलाज के बदले डॉक्टर ने उनसे अच्छी-खासी रकम ली, लेकिन उनके पहचान संबंधी दस्तावेजों के बारे में जानकारी नहीं ली।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts