HomeTrendingएसडीएम और सीओ ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण -

एसडीएम और सीओ ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण –

-

 रामपुर तिराहा से उत्तराखंड सीमा तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए दिशा निर्देश


मुजफ्फरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी और सीओ सदर राजू कुमार साव ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का औचक निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने रामपुर तिराहा, छपार, बरला, पुरकाजी होते हुए भूराहेड़ी चेक पोस्ट (उत्तराखंड सीमा) तक पूरे मार्ग का स्थलीय जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात संचालन, संकेतक बोर्ड, पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा संबंधी इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया गया। जहां भी कमियां पाई गईं, संबंधित विभागों को उन्हें तत्काल दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने मार्ग पर स्थानीय ग्रामीणों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की। उनके सुझावों को सुना गया और यह आश्वासन दिया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यात्रा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष पुरकाजी डॉ. मानवेन्द्र सिंह भाटी, एनएचएआई के अधिकारी और पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया के कांवड़ यात्रा में लाखों शिवभक्त जनपद से होकर गुजरते हैं। उनकी सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा शुरू होने तक लगातार निरीक्षण और मॉनिटरिंग जारी रहेगी।

सीओ सदर राजू कुमार साव ने कहा के पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts