HomeTrendingग्रामीण ट्रेन की चपेट में आया, गंभीर घायल -

ग्रामीण ट्रेन की चपेट में आया, गंभीर घायल –

-

एलएलआरएम मेडिकल अस्पताल मेरठ में किया रेफर, हालत चिंताजनक


बिजनौर। चांदपुर में देर रात एक 50 वर्षीय ग्रामीण पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

यह घटना चांदपुर-गजरौला रेल पटरी पर बागड़पुर रेलवे हाल्ट और केलनपुर गांव के बीच हुई। घायल की पहचान गांव बागड़पुर निवासी चौहवा पुत्र पूरन सिंह जाटव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी और शिवसेना जिला प्रमुख बिजनौर चौधरी वीर सिंह अपनी निजी गाड़ी से मौके पर पहुंचे। उन्होंने बबनपुर चौकी पुलिस (एसआई बबलू, आशीष और राजवीर) की मदद से घायल चौहवा को चांदपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

चांदपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चौहवा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिजनौर रेफर किया गया। बिजनौर में भी स्थिति में सुधार न होने पर उसे मेरठ मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

चौधरी वीर सिंह ने बताया कि देर रात बागड़पुर रेलवे हाल्ट पर ट्रैन के चालक ने सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो देखा चौहवा गंभीर घायल था। सीएचसी स्याऊ ले गए जहां से बिजनौर रेफर किया गया और बिजनौर से मेरठ।

बबनपुरा चौकी प्रभारी एसआई बबलू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि देर रात की घटना है। गजरौला नजीबाबाद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आया है अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts