HomeAccident Newsस्कॉर्पियो ने दो फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, एक पलटी

स्कॉर्पियो ने दो फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, एक पलटी

-

बिहार के मोकामा से लौट रहे थे भाजपा विधायक सुशील सिंह, काफिले में 10 वाहन शामिल थे


चंदौली। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने भाजपा विधायक सैयदराजा सुशील सिंह के काफिले की दो फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। हादसे में एक फॉर्च्यूनर पलट गई, जबकि दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे।

वहीं, दोनों फॉर्च्यूनर में ड्राइवर समेत चार लोग मौजूद थे।हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोग घायल हो गया। काफिले में शामिल फॉर्च्यूनर सवार बाल-बाल बच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोमवार देर रात भाजपा विधायक अपने काफिले की 10 गाड़ियों के साथ बिहार के मोकामा से लौट रहे थे। वह विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले उन्हें शुभकामनाएं देने गए थे। घटना के समय विधायक भी काफिले में मौजूद थे। उन्होंने हादसे में साजिश की आशंका जताई है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के फुटिया और जगदीसराय गांव के पास हुई।

विधायक का काफिला चंदौली से वाराणसी जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, फुटिया गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने काफिले की एक फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की। इसी दौरान जगदीसराय के पास स्कॉर्पियो दूसरी फॉर्च्यूनर से टकरा गई। हादसे में एक गाड़ी पलट गई। कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं।

हादसे में घायल युवक की पहचान सैयदराजा क्षेत्र के मनराजपुर गांव निवासी पंकज यादव के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में दोनों फॉर्च्यूनर भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक सुशील सिंह ने बताया हादसे के समय वह काफिले में मौजूद थे। उनकी गाड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने घटना के पीछे साजिश होने का संदेह जताया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts