HomeCRIME NEWSसहारनपुर: चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए चोर

सहारनपुर: चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए चोर

-

– पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार किया


सहारनपुर। दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहे चार चोरों को पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया, थाना नानौता पुलिस रात के समय गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ संदिग्ध लोग संतोष विहार कॉलोनी मार्केट में घूम रहे हैं। तभी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चार संदिग्धों को दुकानों का ताला तोड़ते हुए देख लिया।

पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। चारों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी। चारों आरोपी वहां से भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने चारों आरोपियों को घेर लिया। पुलिस ने सागर, सूरज, शिवम और सागर को अरेस्ट किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सभी नशे के आदी हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए वह दुकानों का तोड़कर चोरी करते हैं। वह बाइकों की चोरी भी करते हैं। चोरी की बाइक को राहगिरों को सस्ते दामों में बेच देते थे।

पुलिस को आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, दो चाकू, दो लोहे की रॉड और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts