Homeउत्तर प्रदेशBaghpatबागपत: युवक ने महिला को मारी गोली, गंभीर

बागपत: युवक ने महिला को मारी गोली, गंभीर

-

जमीन विवाद के चलते हुआ हमला


बागपत। जनपद में बीती रात घर में घुसकर युवक ने महिला पर फायरिंग की। दो गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है और आरोपी युवक की तलाश कर रही है। घटना खेकड़ा फखरपुर रोड की है।

देर शाम राहुल नाम के व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला पर गोलियां चला दी। महिला को दो गोली लगी। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई और आरोपी धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

घायल महिला की बहन ने बताया कि जमीन विवाद के चलते आरोपी ने उसकी बहन पर हमला किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी युवक महिला से एक तरफा प्यार करता था। फिलहाल सभी बिंदुओं पर पुलिस गहनता से जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts