HomeCRIME NEWSSaharanpur police encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

Saharanpur police encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

-

– एक बदमाश के पैर में गोली लगी, दूसरा फरार, अवैध हथियार और बाइक जब्त।

सहारनपुर। पुलिस की देर रात दबनी कब्रिस्तान के पास पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर गौकश बदमाश घायल हो गया, जिसे मौके से अरेस्ट कर लिया गया। मुठभेड़ में बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, जिंदा और खोखे कारतूस तथा बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस द्वारा कांबिंग की गई। मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र का है।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि जिले में गौकशी, चोरी, लूट और नकबजनी जैसी घटनाओं की रोकथाम को लेकर सघन चेकिंग और गश्त अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी कुतुबशेर अपनी पुलिस टीम के साथ अंबाला रोड स्थित दबनी कब्रिस्तान के पास संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे।

तभी मानकमऊ बस स्टैंड की ओर से कब्रिस्तान के अंदर के रास्ते पर बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा उन्हें रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वे नहीं रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए वापस मानकमऊ की ओर भागने लगे।

पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। एक बदमाश ने पुलिस को पास आते देख फिर से जानलेवा फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने काउंटर फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। उसका दूसरा साथी मौके से भागने में सफल रहा।

गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान आसिफ पुत्र भूरा के रूप में हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आसिफ एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ जिले में गौकशी समेत करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts