Homeउत्तर प्रदेशBijnorBijnor News: आरआरएस नेता के घर तोड़फोड़ और मारपीट, एक युवक गिरफ्तार,...

Bijnor News: आरआरएस नेता के घर तोड़फोड़ और मारपीट, एक युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

-

– पुलिस मौके पर, भाजपा विधायक ने सख्त कार्रवाई की बात कही, एक युवक गिरफ्तार।

बिजनौर। धामपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाहक विपिन चौहान के घर पर हमला और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट भी की। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

 

rss

 

यह घटना शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि कुछ हमलावर सीढ़ी लगाकर विपिन चौहान के घर में घुस गए। उन्होंने घर में सो रहे लोगों के साथ मारपीट की और हंगामा किया। हमलावरों पर मुस्लिम समुदाय से होने का आरोप लगाया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। आरोप है कि हमलावरों ने पुलिस टीम के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

इस घटना के बाद कई हिंदू संगठनों के नेता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग विपिन चौहान के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। उन्होंने घटना पर रोष व्यक्त किया।विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री अमित चौहान ने बताया कि शोएब नाम का एक लड़का उनके घर में घुसा और कमरे का लॉक खोलने की कोशिश की। उन्होंने फायरिंग का भी आरोप लगाया। अमित चौहान के अनुसार, जब उन्होंने पुलिस को फोन किया और टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपी ने पुलिस टीम पर भी गमले फेंके।

मौके पर पहुंचे धामपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक राणा ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह घटना की है, उनके खिलाफ ‘योगी-मोदी स्टाइल’ में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। हिंदू संगठन के नेता एनके सिंह ने भी बताया कि पुलिस ने कुछ हमलावरों को पकड़ लिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts