spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, December 23, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकुआं पूजन में छीनाझपटी में चली रिवॉल्वर, युवक की मौत

कुआं पूजन में छीनाझपटी में चली रिवॉल्वर, युवक की मौत

-

– मृतक के परिजनों ने की कार्रवाई की मांग, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया


महोबा। के कबरई थाना क्षेत्र के पहरा मोड़ पर एक कुएं की पूजा के दौरान हुई फायरिंग में युवक क ी जान चली गई। घटना वीरेंद्र वर्मा के घर पर हुई।

घटना के समय ओम प्रकाश द्विवेदी की लाइसेंसी रिवॉल्वर उनके पुत्र जितेंद्र के पास थी। नंदकिशोर और कुछ अन्य लोगों ने फायरिंग करने के लिए रिवॉल्वर छीनने का प्रयास किया। इसी छीना-झपटी के दौरान नंदकिशोर कुशवाहा से अचानक गोली चल गई। गोली पास खड़े इस्लाम नाम के युवक को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतक इस्लाम 25 वर्षीय था और खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी इलाही पुरवा का रहने वाला था। वह वर्तमान में कबरई कस्बे में रह रहा था। वह अपने परिचित वीरेंद्र वर्मा के यहां कुएं की पूजा में शामिल होने आया था।

घटना के बाद समारोह का माहौल शोक में बदल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रिवॉल्वर को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता सगीर का आरोप है कि इस्लाम के मित्र उसे अपने साथ कुआं पूजन में ले गए थे और वहां जानबूझकर गोली मार दी। उसने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि सभी आरोपी हिरासत में हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि रिवॉल्वर कार्यक्रम में कैसे लाया गया और किन परिस्थितियों में गोली चली। यह घटना हर्ष फायरिंग की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts