HomeEducation Newsसीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं का बदला शेड्यूल

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं का बदला शेड्यूल

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंडरी एजुकेशन ने प्रशासनिक कारणों से 3 मार्च 2026 को होने वाली क्लास 10 और 12 की परीक्षाओं को रीशेड्यूल कर दिया है। सीबीएसई के अनुसार क्लास 10 और क्लास 12 के जिन विषयों की परीक्षाएं पहले 03 मार्च 2026 को होने वाली थीं, उन्हें प्रशासनिक कारणों से रीशेड्यूल कर दिया गया है। सीबीएसई क्लास 10 परीक्षा 2026 की संशोधित तारीख 11 मार्च है, जबकि क्लास 12 के लिए रीशेड्यूल परीक्षा की तारीख 10 अप्रैल है।

 

 

सीबीएसई के संशोधित शेड्यूल के अनुसार, उइरए क्लास 10 की क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं के पेपर- तिब्बती, भोटी, भूटिया, बोडो, तांगखुल, मिजो, कश्मीरी, जर्मन, जापानी, स्पेनिश, और बहासा मेलायु, एकेडमिक इलेक्टिव्स, एलिमेंट्स आॅफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी की परीक्षा 11 मार्च को होगी, जबकि क्लास 12 का लीगल स्टडीज का पेपर 10 अप्रैल को होगा।

पहली बार सीबीएसई क्लास 10 की परीक्षाएं अगले साल 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 तक दो चरणों में होंगी। क्लास 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक होगी। सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2026 दो शिफ्ट में आयोजित होने वाली है- सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।

12वीं परीक्षा 2026 के महत्वपूर्ण पेपर की तारीखें
20 फरवरी- फिजिक्स,21 फरवरी- बिजनेस स्टडीज, एडमिनिस्ट्रेशन,23 फरवरी- मनोविज्ञान,26 फरवरी- भूगोल,
28 फरवरी- रसायन विज्ञान,9 मार्च- गणित, एप्लाइड गणित,
12 मार्च- इंग्लिश कोर, इलेक्टिव,14 मार्च- गृह विज्ञान,
16 मार्च- हिंदी इलेक्टिव, कोर,18 मार्च- अर्थशास्त्र,20 मार्च- मार्केटिंग,23 मार्च- राजनीति विज्ञान,27 मार्च- जीव विज्ञान,
28 मार्च- अकाउंटेंसी,30 मार्च- इतिहास,4 अप्रैल- समाजशास्त्र
10 अप्रैल- लीगल स्टडीज।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts