Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपत्नी-बेटे की हत्याकर रिटायर फौजी ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच...

पत्नी-बेटे की हत्याकर रिटायर फौजी ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

-

– पहले गोली मारकर पत्नी-बेटे को मारा, फिर खुद रेलवे लाइन पर लेटकर सुसाइड किया

कानपुर। एक रिटायर फौजी ने अपनी बंदूक से पत्नी और नाबालिग बेटे की हत्या कर दी। डबल मर्डर के बाद बाइक से रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के नीचे लेटकर जान दे दी। सोमवार की यह घटना सेन पश्चिम पारा थाना के बखरिया गांव की है। मृतक फौजी की पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई है। फौजी ने पत्नी-बेटे की हत्या कर खुद सुसाइड क्यों की? पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

 

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि कठोगर-इमलीपुर रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। पुलिस पहुंची, उसके जेब में मिले आधार कार्ड और बाइक नंबर के आधार पर पहचान चेतराम पासवान के रूप में हुई।

 

 

पुलिस चेतराम के घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से खुला था। आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पुलिस घर के अंदर गई तो पत्नी सुनीता वर्मा (40) और नाबालिग बेटे दीप (16) का शव पड़ा था। पास में डबल बैरल बंदूक पड़ी थी। पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में पति ने पत्नी और बेटे की हत्या के बाद सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts