HomeEducation Newsकेंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिसव। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेडियर सुमित कोहली एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर अरिहंत जोशी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की प्रस्तुति की गई। इसके साथ ही मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा एनसीसी प्रभारी अशोक कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में एनसीसी के छात्रों का निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संगीत शिक्षक हेमंत के दिशा निर्देशन में प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति द्वारा वातावरण को संगीतमय बना दिया गया। कक्षा 11वीं की छात्रा अनिका सिंह के द्वारा गणतंत्र दिवस के इतिहास व महत्व पर व्यक्तव्य प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय के छात्रों के द्वारा युवा संसद का प्रस्तुतिकरण किया गया साथ ही स्काउट एवं गाइड के द्वारा पिरामिड बनाया गया। अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभ कामनाएं दी गई। साथ ही सभी विद्यार्थियों व कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया। गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर कक्षा 11 के छात्रों चारवी पूनिया व प्रारब्ध शर्मा, प्राथमिक विभाग के छात्र आराध्या व सानवी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया। इस दौरान अभिभावकों द्वारा छात्रों का उत्साह वर्धन किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts