HomeEducation Newsपीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ में पंजीकरण दिसंबर में

पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ में पंजीकरण दिसंबर में

-


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) शिक्षा सत्र 2023-24 में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ शुरू करने जा रहा है। इसमें दाखिला के लिए दिसंबर के पहले सप्ताह में पंजीकरण शुरू होंगे। इसके बाबत विधि पाठ्यक्रम संचालित करने वाले विवि से संबद्ध 116 कॉलेज एवं संस्थानों से 27 नवंबर तक सूचनाएं मांगी गई है, जो विवि द्वारा जारी लिंक पर अपलोड करनी होंगी।

 

साइबर अपराध की वारदात दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पुलिस भी साइबर अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। जानकारों का कहना है कि लोगों को साइबर अपराध व उसके कानून की जानकारी नहीं है, जिसकी वजह से परेशान होकर भटकते हैं। आमजन को इसके प्रति जागरूक करने और कानूनी जानकारी देने के लिए सीसीएसयू पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ शुरू करने जा रहा है। एक वर्षीय डिप्लोमा का संचालन सिर्फ विधि पाठ्यक्रम (एलएलबी, बीए व बीकॉम एलएलबी, एलएलएम) संचालित करने वाले कॉलेज व संस्थानों में संचालित होगा।

 

प्रत्येक कॉलेज में 40-40 सीटों पर दाखिला होगा। विवि की वित्त कमेटी ने इसकी फीस 35,575 रुपये रखी है। विवि के डीन प्रो. आईएम खान ने बताया कि विवि ने सभी विधि कॉलेजों को जरूरी सूचना देने के लिए लिंक जारी कर दिया है। 27 के बाद विवि दाखिला लेने के लिए पंजीकरण की तिथि जारी करने का निर्णय करेगा। दिसंबर के पहले सप्ताह तक आॅनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts