Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: निगम उपाध्यक्ष चुनावों का एआईएमआईएम पार्षद ने किया बहिष्कार

मेरठ: निगम उपाध्यक्ष चुनावों का एआईएमआईएम पार्षद ने किया बहिष्कार

-

  •  नगर निगम की 12 सदस्यों की कार्यकारिणी में इकलौते पार्षद है।
  • भाजपा व सपा को एक ही बताते हुए किया चुनाव का बहिष्कार।

शारदा न्यूज, मेरठ। नगर निगम में होने वाले उपाध्यक्ष पद के चुनावों को लेकर हंगामा हो गया। निगम कार्यकारिणी के सदस्य व एआईएमआईएम के पार्षद फजल करीम ने सपा व भाजपा के पार्षदों को एक ही गुट का बताते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद उन्होंने हाथ में बैनर लेकर उपाध्यक्ष पद के चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

 

 

– 23 सितंबर को हुए चुनावों में धांधलेबाजी का आरोप

उपाध्यक्ष पद के चुनाव का बहिष्कार करने वाले एआईएमआईएम पार्षद फजल करीम ने बताया बीते 23 सितंबर को निगम कार्यकारिणी के चुनाव हुए थे जिनमे धांधलेबाजी हुई है। इनमें समाजवादी पार्टी ने एआईएमआईएम के दो पार्षदों को तोड़कर अपने पक्ष में कर लिया जो गलत है। जबकि जबकि 20 जून को सदन की बोर्ड बैठक में विपक्षी पार्षदों के प्रस्ताव को कार्यक्रम में शामिल नहीं किया गया। इसको लेकर महापौर व मंडलायुक्त से भी शिकायत की गई थी लेकिन उसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी वजह से एआईएमआईएम सपा व भाजपा को एक ही पार्टी मानती है।

 

 

खबर लिखे जाने तक उपाध्यक्ष पद के चुनाव का एआईएमआईएम पार्षद फजल करीम द्वारा किया गया बहिष्कार जारी था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts