Homeउत्तर प्रदेशMeerutगीता के तीन श्लोकों के पाठ का आयोजन कल

गीता के तीन श्लोकों के पाठ का आयोजन कल

-

  • 11 दिसम्बर 2024 को प्रात: ठीक 11 बजे 3 श्लोकों का पाठ किया जायेगा।
  • ‘एक मिनट एक साथ गीता पाठ’।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। श्रीकृष्ण कृपा जिओ गीता परिवार समिति के तत्वावधान में सूरजकुण्ड रोड स्थित केशव भवन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। बुधवार को गीता के तीन श्लोकों का पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

पूज्य गुरूदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी, स्वामी जी ज्ञानानन्द महाराज के आवाहन पर ‘एक मिनट एक साथ गीता पाठ’ के वैश्विक सदभाव से प्रेरित 11 दिसम्बर 2024 को प्रात: ठीक 11 बजे 3 श्लोकों का पाठ किया जायेगा। ये श्लोक गीता का प्रथम श्लोक 9 वें अध्याय का 22वां श्लोक तथा गीता का अन्तिम श्लोक।

प्रेसवार्ता में सौरभ गुप्ता ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को उपदेश युद्ध के मैदान में प्रात: 11 बजे ही दिया था। इसीलिये इन 3 श्लोकों के पाठ का समय प्रात: 11 बजे ही रखा गया है। आगे उन्होंने बताया कि गीता सार्वभौमिक ग्रंथ है, विश्व में यही एक अकेला ऐसा ग्रंथ है जिसकी जयन्ती मनाई जाती है, क्योंकि यह साक्षात श्री भगवान के श्रीमुख से नि:सृत वाणी है। यही ऐसा ग्रंथ है जिसमें प्राणी मात्र की प्रत्येक समस्या का हल मिल सकता है।

राजीव खुराना ने बताया कि इन 3 श्लोकों का पाठ शहर के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा एवं अनेक आध्यात्मिक संस्थाओं द्वारा भी इन श्लोकों का सामूहिक पाठ करके भगवद गीता के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर पूज्य महाराज श्री के संकल्प को पूरा करेंगे। प्रेसवार्ता के अवसर पर विनोद भारतीय, सुशील गांधी, सौरभ गुप्ता, राजीव खुराना, आनन्दस्वरूप शर्मा, योगेशधीर, दीपक गुगलानी, अनमोल आनन्द आदि संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts