Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशबाबा सिद्दीकी की हत्या से बॉलीवुड में खौफ का माहौल: रजा मुराद

बाबा सिद्दीकी की हत्या से बॉलीवुड में खौफ का माहौल: रजा मुराद

-


बरेली। फिल्म अभिनेता रजा मुराद शुक्रवार रात बरेली पहुंचे। उन्होंने वाल्मीकि सद्भावना मेले में शिरकत की। इसके बाद एक होटल में मीडिया से बातचीत में कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड में खौफ का माहौल है। हर कोई फिक्रमंद है कि अगला नंबर किसका है।

फिल्मी दुनिया से जुड़ीं कुछ और बातों पर चर्चा करते हुए रजा मुराद ने कहा कि अब फिल्मों के निर्माण में काफी बदलाव आया है। पहले फिल्में पारिवारिक, प्रेम कहानियों, डाकू की कहानी पर बनती थीं और हीरो पर आधारित होती थीं। बायोपिक्स नहीं बनती थीं। अब फिल्म बनाना व्यवसाय है।

रजा मुराद ने कहा कि उन्हें बरेली से काफी लगाव है। वैसे भी बरेली का नाम प्रियंका चोपड़ा में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। रजा मुराद यहां वाल्मीकि सद्भावना मेले में अपना शो देने आए थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts