HomeAccident Newsकार की टक्कर से बाइक सवार पांच दोस्तों की मौत

कार की टक्कर से बाइक सवार पांच दोस्तों की मौत

-

दो बाइकों पर चाय पीने जा रहे थे, उछलकर दस फीट दूर गिरे, सड़क पर बिखरीं लाशें


बलरामपुर। सड़क हादसे में 5 दोस्तों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। छह दोस्त बुधवार रात 11 बजे दो बाइकों से चाय पीने निकले थे। रास्ते में एक चारपहिया गाड़ी ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकें बुरी तरह डैमेज हो गईं। सभी उछलकर 5-10 फीट दूर गिरे। शव सड़क पर बिखर गए। चीख-पुकार मच गई। ड्राइवर गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर भाग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 5 को मृत घोषित कर दिया। एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर उतरौला थाना क्षेत्र के अक्सीबड़हरा गांव में हुआ। मृतकों में गुफरान (18), सलीम (21), रहमत (30), तौफीक (19) और मोहम्मद फारूक (20) शामिल हैं। सभी बलरामपुर के रहने वाले थे।

एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि सभी युवक छप्पर तलवा, गौरीवनडीह गांव के रहने वाले थे। दोनों बाइकों पर 3-3 लोग सवार थे। रात 11 बजे चाय पीने का प्लान बनाया और उतरौला बाजार की तरफ चल दिए।

बलरामपुर-उतरौला रोड पर घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम थी। अचानक एक बाइक के रास्ते में एक राहगीर आ गया। टक्कर में वह घायल हो गया। उसे उठाने के लिए सभी 6 दोस्त बाइक रोककर रुक गए।

तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन आया और सभी को कुचलता हुआ निकल गया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घायलों मुजम्मिल खान (20) और नाहिद अली (18) का इलाज जारी है। उउळश् खंगाले जा रहे हैं। वाहन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts