HomeTrendingत्यौहारों को लेकर रेलवे ने की ये बड़ी घोषणा, पढ़िए खबर

त्यौहारों को लेकर रेलवे ने की ये बड़ी घोषणा, पढ़िए खबर

-

  • त्योहारी सीजन में 108 ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाई गई।

नई दिल्ली। जल्द ही त्योहारी सीजन की शुरूआत होने वाली है। आने वाले दिनों में दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ जैसे कई त्योहार देखने को मिलेंगे। त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग भी अन्य राज्यों से अपने घरों की ओर वापस लौटते हैं।

दिवाली और छठ में तो रेलवे स्टेशन लोगों की भीड़ से खचाखच भरे रहते हैं। इसलिए इस त्योहारी सीजन में यात्रियों को सुविधा पहुंचाने के लिए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कई बड़ी घोषणाएं की हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि आगामी त्योहारी सीजन में रेलवे की ओर से 108 ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाई गई है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए हैं।

रेल मंत्री ने बताया कि साल 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें नोटिफाई की गई हैं। इससे 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को पूजा की भीड़ के दौरान घर जाने की सुविधा मिलेगी। वहीं, 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलीं थी। भारत में श्रावण में कांवर यात्रा, रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी संपन्न हो चुकी है। अब दुर्गा पूजा की बारी है।

इस साल दुर्गा पूजा का आयोजन 3 अक्तूबर से लेकर 12 अक्तूबर तक होगा। यानी 12 अक्तूबर के दिन दशहरा मनाया जाएगा। 29 अक्तूबर को धनतेरस, 1 नवंबर को दिवाली और 5 नवंबर से लेकर 8 नवंबर तक छठ पूजा मनाई जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts