Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना में भारत गैस एजेंसी पर हंगामा

सरधना में भारत गैस एजेंसी पर हंगामा

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना में भारत गैस एजेंसी पर सिलेंडर न मिलने से ग्राहकों ने हंगामा किया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ लोग सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में घुस गए और खुद ही सिलेंडर उठाने लगे।

 

Gas Agency

 

इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। हंगामा कर रहे एक युवक की जेब से सिगरेट जलाने वाला लाइटर निकलने पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई, हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ। एजेंसी कर्मचारियों ने ट्रक में घुसे युवकों को फटकार लगाई और इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस संबंध में डीएसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी जगह व्यवस्थाएं सुचारु हैं, लेकिन कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। डीएसओ के अनुसार, सरधना की भारत गैस एजेंसी पर युवकों से बुकिंग के बाद मिलने वाला डीएसी नंबर मांगा गया, जिसे उन्होंने देने से इनकार कर दिया। कर्मचारियों ने सिलेंडर देने से मना कर दिया, जिससे बहस शुरू हो गई और कुछ युवक सिलेंडर से भरे ट्रक में घुस गए।

डीएसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आला अधिकारियों से बातचीत कर हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts