Homeउत्तर प्रदेशMeerutमवाना में जाम पर व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन

मवाना में जाम पर व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन

-

– ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने की मांग, रोजाना लगता है जाम।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना में बढ़ती यातायात जाम की समस्या को लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल (पंजीकृत) ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। थाना दिवस के अवसर पर दिए गए इस ज्ञापन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने और ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित करने की मांग की गई।

 

 

ज्ञापन में बताया गया कि मवाना नगर पालिका क्षेत्र में जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और संपर्क मार्गों पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से आम नागरिकों, व्यापारियों, छात्रों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने ई-रिक्शाओं के अनियंत्रित संचालन को इस स्थिति का मुख्य कारण बताया।

व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि ई-रिक्शा जनसुविधा का एक महत्वपूर्ण साधन है, इसलिए इसे प्रतिबंधित करना संभव नहीं है। हालांकि, इसके संचालन को व्यवस्थित करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ई-रिक्शाओं के लिए नगर में निर्धारित रूट तय किए जाएं।
इन प्रस्तावित रूटों में पुलिस चौकी तिराहा, मिल रोड, हस्तिनापुर रोड और फलावदा रोड सहित अन्य प्रमुख मार्ग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, व्यापार मंडल ने अवैध और बिना पंजीकरण वाले ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

अन्य मांगों में नाबालिग चालकों पर रोक लगाना, प्रत्येक ई-रिक्शा पर मालिक का नाम और मोबाइल नंबर अंकित कराना तथा प्रमुख जाम स्थलों पर यातायात पुलिस और होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित करना शामिल है।

व्यापार मंडल ने यह भी सुझाव दिया कि समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की भी मांग की गई।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष चौ. राजबीर सिंह ने प्रशासन से जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपील करते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो जाम की समस्या और विकराल रूप ले सकती है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts